पर्यावरण PYQ 50 / 352 · भारत में जैव-विविधता

कभी-कभी समाचारों में आने वाले "गुच्छी" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. यह एक कवक है।
  • 2. यह कुछ हिमालयी वन क्षेत्रों में उगती है।
  • 3. उत्तर-पूर्वी भारत की हिमालयी तलहटियों में इसकी व्यावसायिक खेती की जाती है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 3
  3. C1 और 2
  4. D2 और 3

UPSC (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1 और 2

व्याख्या

गुच्छी मोरेल मशरूम है, जो एक कवक है (1 सही)। यह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के शंकुधारी वनों में जंगली रूप से उगती है और वसंत में एकत्र की जाती है (2 सही)। इसकी खेती बहुत कठिन है और उत्तर-पूर्व में इसकी व्यावसायिक खेती नहीं होती (3 गलत)। अतः 1 और 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 352 पर्यावरण PYQ