आधुनिक इतिहास PYQ 142 / 636 · सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलन

फराजी कौन थे?

  1. Aहाजी शरीयतुल्लाह के अनुयायी
  2. Bदादू के अनुयायी
  3. Cआर्य समाज के अनुयायी
  4. Dमुस्लिम लीग के अनुयायी

56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2014

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) हाजी शरीयतुल्लाह के अनुयायी

व्याख्या

फराजी (फरैजी) बंगाल के फरीदपुर के हाजी शरीयतुल्लाह द्वारा चलाए गए संप्रदाय के अनुयायी थे। वे कई आमूल धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों के समर्थक थे। शरीयतुल्लाह के पुत्र दादू मियां ने अंग्रेजों को बंगाल से निकालने की योजना बनाई। 1818 से 1862 ई. का समय फराजी आंदोलन का मुख्य चरण था; आंदोलन इसके बाद भी चलता रहा, परंतु उसकी गति धीमी पड़ गई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ