निम्नलिखित में से किस समूह की नदियां बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सीमा बनाती हैं?
- Aकमला, सोन और बागमती
- Bबूढ़ी गंडक, कोसी और गंगा
- Cकर्मनाशा, गंडक और घाघरा
- Dउत्तरी कोयल, अजय और पुनपुन
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) कर्मनाशा, गंडक और घाघरा
व्याख्या
कर्मनाशा, गंडक और घाघरा नदियां उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सीमा रेखा निर्धारित करती हैं। कर्मनाशा बक्सर के चौसा के निकट, गंडक पहलेजा घाट (सारण जिला) के निकट और घाघरा रिविलगंज (सारण जिला) के निकट गंगा में मिलती है।