जीव विज्ञान PYQ 61 / 1234 · जैव-अणु एवं DNA/RNA

निम्नलिखित में से कौन-से तत्व सभी प्रोटीनों में उपस्थित हैं?

  • I. कार्बन
  • II. हाइड्रोजन
  • III. ऑक्सीजन
  • IV. नाइट्रोजन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. AII और III
  2. BI, II और IV
  3. CI, III और IV
  4. DI, II, III और IV

UPSC (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) I, II, III और IV

व्याख्या

प्रोटीन ऐमीनो अम्लों की शृंखलाएँ हैं, और हर ऐमीनो अम्ल में एक ऐमीनो समूह और एक कार्बोक्सिल समूह होता है, इसलिए सभी प्रोटीनों में कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन होते हैं। अधिकांश में सल्फ़र भी होता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1234 जीव विज्ञान PYQ