निम्नलिखित में से कौन-सी झील बिहार में स्थित है?
- Aअनुपम झील
- Bसांभर झील
- Cसुखना झील
- Dरामा झील
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) अनुपम झील
व्याख्या
अनुपम झील कैमूर (बिहार) में स्थित है। यह झील कैमूर वन्यजीव अभयारण्य की सीमा के भीतर है। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य बिहार के कैमूर और रोहतास जिलों में स्थित है। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य बिहार का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है। सांभर झील राजस्थान में और सुखना झील चंडीगढ़ में स्थित है।