बिहार विशेष PYQ 434 / 603 · वन्यजीव अभयारण्य एवं पक्षी विहार

बिहार का कौन-सा नगर वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है?

  1. Aहजारीबाग
  2. Bनालंदा
  3. Cगया
  4. Dजमशेदपुर

44th B.P.S.C. (Pre) 2000

उत्तर और व्याख्या देखें

BPSC ने इस प्रश्न का कोई विकल्प सही नहीं माना (प्रश्न रद्द)।

व्याख्या

प्रश्न के समय विकल्पों में दिए गए तत्कालीन बिहार के किसी भी जिले/नगर में कोई राष्ट्रीय उद्यान स्थित नहीं था। विकल्पों में से हजारीबाग और गया में क्रमशः हजारीबाग वन्यजीव अभयारण्य और गौतम बुद्ध वन्यजीव अभयारण्य हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में गौतम बुद्ध वन्यजीव अभयारण्य बिहार के गया जिले और झारखंड के कोडरमा तथा चतरा जिलों में फैला है। बिहार में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान पश्चिमी चंपारण जिले में “वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान” के नाम से स्थापित किया गया है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ