आनुवंशिक रूप से रूपांतरित 'गोल्डन राइस' मानव पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इंजीनियर किया गया है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गोल्डन राइस को सबसे अच्छी तरह परिभाषित करता है?
- Aदानों को ऐसे जीनों से संपुष्ट किया गया है जो अन्य उच्च उपज वाली किस्मों से प्रति एकड़ तीन गुना अधिक अनाज उपज देते हैं
- Bइसके दानों में प्रोविटामिन A है जो सेवन के बाद मानव शरीर में विटामिन A में बदल जाता है
- Cइसके रूपांतरित जीन सभी नौ आवश्यक ऐमीनो अम्लों का संश्लेषण कराते हैं
- Dइसके रूपांतरित जीन इसके दानों का विटामिन D से संपुष्टीकरण कराते हैं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) इसके दानों में प्रोविटामिन A है जो सेवन के बाद मानव शरीर में विटामिन A में बदल जाता है
व्याख्या
गोल्डन राइस में मक्का और एक जीवाणु के जीन हैं जो दाने में बीटा-कैरोटीन (प्रोविटामिन A) बनवाते हैं, जो इसे सुनहरा रंग देता है। शरीर बीटा-कैरोटीन को विटामिन A में बदलता है, जो मुख्यतः चावल पर जीने वाले लोगों में रतौंधी रोक सकता है।