जनसंख्या घनत्व के आधार पर बिहार का स्थान है –
- Aभारत में पहला
- Bभारत में दूसरा
- Cभारत में तीसरा
- Dभारत में चौथा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) भारत में तीसरा
व्याख्या
जनगणना 2011 के अनुसार बिहार का जनसंख्या घनत्व 1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है। राज्यों की दृष्टि से यह पहले स्थान पर है, जबकि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त सूची में यह छठे स्थान पर है। इस संदर्भ में दिल्ली पहले स्थान (11,320 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.) पर है। भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है। 2001 में बिहार का जनसंख्या घनत्व 881 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. था, जबकि 1991 की जनगणना के अनुसार बिहार (497 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.) तीसरे स्थान पर था।