'ईंधन सेलों', जिनमें विद्युत उत्पन्न करने के लिए हाइड्रोजन-समृद्ध ईंधन और ऑक्सीजन प्रयुक्त होते हैं, के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. यदि ईंधन के रूप में शुद्ध हाइड्रोजन प्रयुक्त हो, तो ईंधन सेल उपोत्पादों के रूप में ऊष्मा और जल छोड़ता है।
- 2. ईंधन सेल भवनों को शक्ति देने के लिए प्रयुक्त हो सकते हैं, लैपटॉप कंप्यूटर जैसे छोटे उपकरणों के लिए नहीं।
- 3. ईंधन सेल प्रत्यावर्ती धारा (AC) के रूप में विद्युत उत्पन्न करते हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2 और 3
- Cकेवल 1 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) केवल 1
व्याख्या
हाइड्रोजन ईंधन सेल हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को मिलाकर विद्युत बनाता है, और केवल जल तथा ऊष्मा छोड़ता है (1)। ईंधन सेल सभी आकारों में आते हैं, भवनों और वाहनों की शक्ति से लेकर लैपटॉप और फ़ोन की छोटी इकाइयों तक (2 गलत)। बैटरियों की तरह ये दिष्ट धारा देते हैं (3 गलत)। अतः केवल 1।