जनजाति और जिले का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
- Aसंथाल-बांका
- Bमुंडा-जमुई
- Cउरांव-सुपौल
- Dखरवार-भागलपुर
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) मुंडा-जमुई
व्याख्या
संथाल जनजाति मुख्यतः बांका में, उरांव / ओरांव जनजाति सुपौल में और खरवार जनजाति मुख्यतः भागलपुर में पाई जाती है, जबकि मुंडा जनजाति का प्रमुख संकेंद्रण जमुई में नहीं है। जमुई जिले में मुख्यतः संथाल, खरवार, कोड़ा, मुदी कोड़ा, महली और कोल जनजातियां पाई जाती हैं। बिहार में मुंडा जनजाति का सबसे अधिक संकेंद्रण कटिहार, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, पूर्णिया और अररिया जिलों में है। बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी अंतिम उत्तर-कुंजी में विकल्प (b) को सही उत्तर माना। नोट— जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार बिहार के जमुई जिले में मुंडा (पातर सहित) जनजाति की कुल जनसंख्या केवल 61 है।