भौतिक विज्ञान PYQ 349 / 1095 · तरंगें

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है:

  • अभिकथन (A): 1 के बराबर मैक संख्या पर चलता जेट विमान 15 km की ऊँचाई पर समुद्र तल पर 1 के बराबर मैक संख्या पर चलने की तुलना में तेज़ चलता है।
  • कारण (R): ध्वनि का वेग आसपास के माध्यम के ताप पर निर्भर है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. AA और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या है
  2. BA और R दोनों सही हैं, किंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है
  3. CA सही है, किंतु R गलत है
  4. DA गलत है, किंतु R सही है

UPSC (Pre) 2007

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) A गलत है, किंतु R सही है

व्याख्या

मैक 1 का अर्थ है विमान के आसपास की वायु में ध्वनि की गति। गर्म वायु में ध्वनि तेज़ चलती है (R सही)। 15 km पर वायु समुद्र तल से कहीं ठंडी (लगभग −56 °C) होती है, इसलिए वहाँ मैक 1 धीमा है, लगभग 1,060 km/h, जबकि समुद्र तल पर 1,225 km/h (A गलत)।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1095 भौतिक विज्ञान PYQ