भौतिक विज्ञान PYQ 777 / 1095 · आधुनिक भौतिकी

ब्रुकहेवन राष्ट्रीय प्रयोगशाला में भारतीयों सहित वैज्ञानिकों के एक दल ने सबसे भारी प्रतिपदार्थ (प्रति-हीलियम नाभिक) बनाया। प्रतिपदार्थ के निर्माण का/के क्या निहितार्थ है/हैं?

  • 1. इससे खनिज पूर्वेक्षण और तेल अन्वेषण आसान और सस्ता होगा।
  • 2. यह प्रतिपदार्थ से बने तारों और आकाशगंगाओं के अस्तित्व की संभावना की जाँच में सहायक होगा।
  • 3. यह ब्रह्मांड के विकास को समझने में सहायक होगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2012

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3

व्याख्या

प्रति-हीलियम बनाने से पता चलता है कि भारी प्रतिपदार्थ कैसे बनता है, जिससे वैज्ञानिक आँक सकते हैं कि प्रतिपदार्थ के तारे और आकाशगंगाएँ हो सकती हैं या नहीं (2)। यह यह समझाने में भी सहायक है कि आरंभिक ब्रह्मांड में प्रतिपदार्थ से कहीं अधिक पदार्थ क्यों रह गया (3)। खनिज या तेल खोजने में इसका कोई उपयोग नहीं है (1)। अतः केवल 2 और 3।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1095 भौतिक विज्ञान PYQ