भारत के उन्नत उपग्रह INSAT-4A के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. INSAT-4A दिसंबर, 2005 में न्यू मैक्सिको से प्रक्षेपित किया गया।
- 2. यूरोपीय वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवा प्रदाता एरियनस्पेस INSAT-4A के प्रक्षेपण से संबद्ध था।
- 3. एक डिजिटल सेवा प्रदाता टाटा स्काई INSAT-4A से DTH टेलीविज़न प्रसारण सेवाओं से संबद्ध है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं?
- A1, 2 और 3
- Bकेवल 1 और 2
- Cकेवल 2 और 3
- Dकेवल 1 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 2 और 3
व्याख्या
INSAT-4A दिसंबर 2005 में एरियनस्पेस के एरियन 5 रॉकेट से (2) फ़्रेंच गुयाना के कुरू से प्रक्षेपित हुआ, न्यू मैक्सिको से नहीं (1 गलत)। टाटा स्काई ने INSAT-4A से अपनी DTH टेलीविज़न सेवा आरंभ की (3)। अतः केवल 2 और 3।