निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
ISRO द्वारा प्रक्षेपित मंगलयान
- 1. को मंगल कक्षित्र मिशन भी कहा जाता है
- 2. ने भारत को USA के बाद मंगल की परिक्रमा करने वाला अंतरिक्ष यान रखने वाला दूसरा देश बनाया
- 3. ने भारत को अपने पहले ही प्रयास में मंगल की परिक्रमा कराने में सफल होने वाला एकमात्र देश बनाया
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2 और 3
- Cकेवल 1 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 1 और 3
व्याख्या
मंगलयान मंगल कक्षित्र मिशन है, जो सितंबर 2014 में मंगल की कक्षा में पहुँचा (1)। सोवियत संघ, USA और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी भारत से पहले मंगल की कक्षा में पहुँच चुके थे, इसलिए भारत दूसरा नहीं था (2 गलत)। भारत अपने पहले प्रयास में सफल होने वाला पहला देश था (3)। अतः केवल 1 और 3।