भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. IRNSS के तीन उपग्रह भूस्थिर और चार उपग्रह भू-तुल्यकाली कक्षाओं में हैं।
- 2. IRNSS पूरे भारत और उसकी सीमाओं से लगभग 5500 वर्ग km आगे तक के क्षेत्र को आच्छादित करती है।
- 3. 2019 के मध्य तक भारत के पास पूर्ण वैश्विक आच्छादन वाली अपनी उपग्रह नौवहन प्रणाली होगी।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 1 और 2
- Cकेवल 2 और 3
- Dकोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) केवल 1
व्याख्या
IRNSS (NavIC) की योजना तीन भूस्थिर और चार भू-तुल्यकाली उपग्रहों के साथ बनी (1)। यह भारत और उसकी सीमाओं से लगभग 1,500 km आगे तक आच्छादित करती है, 5,500 वर्ग km नहीं (2 गलत)। यह एक क्षेत्रीय प्रणाली है, 2019 तक वैश्विक आच्छादन की कोई योजना नहीं थी (3 गलत)। अतः केवल 1।