GPS-सहायित भू-संवर्धित नौवहन (GAGAN) आवश्यक संवर्धन के लिए भू-केंद्रों की प्रणाली का प्रयोग करता है। GAGAN के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- I. इसे अतिरिक्त सटीकता और अखंडता देने के लिए अभिकल्पित किया गया है।
- II. यह अधिक एकसमान और उच्च गुणवत्ता वाले हवाई यातायात प्रबंधन को संभव बनाएगा।
- III. यह केवल विमानन में लाभ देगा, परिवहन के अन्य साधनों में नहीं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- AI, II और III
- Bकेवल II और III
- Cकेवल I
- Dकेवल I और II
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) केवल I और II
व्याख्या
ISRO और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा बनाया GAGAN भू-केंद्रों और भूस्थिर उपग्रहों से GPS संकेतों को सुधारकर सटीकता और अखंडता बढ़ाता है (I)। इससे भारतीय वायुक्षेत्र में सटीक, एकसमान हवाई यातायात प्रबंधन संभव होता है (II)। इसके संकेत रेल, नौवहन, सड़क परिवहन और खेती की भी सहायता करते हैं, केवल विमानन की नहीं (III गलत)। अतः केवल I और II।