निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
- 1. ब्लूटूथ उपकरण
- 2. कॉर्डलेस फ़ोन
- 3. माइक्रोवेव ओवन
- 4. Wi-Fi उपकरण
उपर्युक्त में से कौन-से रेडियो आवृत्ति बैंड की 2.4 और 2.5 GHz परास के बीच काम कर सकते हैं?
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 3 और 4
- Cकेवल 1, 2 और 4
- D1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1, 2, 3 और 4
व्याख्या
2.4–2.5 GHz बैंड एक अनुज्ञप्ति-मुक्त (ISM) बैंड है जिसका प्रयोग ब्लूटूथ, अनेक कॉर्डलेस फ़ोन और Wi-Fi करते हैं। माइक्रोवेव ओवन लगभग 2.45 GHz की तरंगों से भोजन गर्म करते हैं, इसीलिए ओवन पास के Wi-Fi में बाधा डाल सकता है। चारों।