भारत में निम्नलिखित में से किनके लिए साइबर सुरक्षा घटनाओं की सूचना देना विधिक रूप से अनिवार्य है?
- 1. सेवा प्रदाता
- 2. डेटा केंद्र
- 3. निगमित निकाय
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 1 और 2
- Cकेवल 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3
व्याख्या
IT अधिनियम की धारा 70B और CERT-In नियम, 2013 के अंतर्गत सेवा प्रदाताओं, मध्यस्थों, डेटा केंद्रों और निगमित निकायों को साइबर सुरक्षा घटनाओं की सूचना CERT-In को देनी होती है। 2022 से यह छह घंटे के भीतर करना होता है। तीनों।