भारत सरकार की "डिजिटल इंडिया" योजना का/के निम्नलिखित में से कौन-सा/से उद्देश्य है/हैं?
- 1. चीन की तरह भारत की अपनी इंटरनेट कंपनियों का गठन।
- 2. बिग डेटा एकत्र करने वाले विदेशी बहुराष्ट्रीय निगमों को हमारी राष्ट्रीय भौगोलिक सीमाओं के भीतर अपने विशाल डेटा केंद्र बनाने के लिए प्रोत्साहित करने का नीतिगत ढाँचा स्थापित करना।
- 3. हमारे अनेक गाँवों को इंटरनेट से जोड़ना और हमारे अनेक विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख पर्यटन केंद्रों में Wi-Fi लाना।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 3
- Cकेवल 2 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 3
व्याख्या
डिजिटल इंडिया (2015) का लक्ष्य हर नागरिक के लिए डिजिटल अवसंरचना, माँग पर सेवाएँ और डिजिटल साक्षरता है, जिसमें गाँवों तक ब्रॉडबैंड (भारतनेट) और विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों में Wi-Fi शामिल हैं (3)। चीन जैसी राष्ट्रीय इंटरनेट कंपनियाँ बनाना, या विदेशी फ़र्मों से भारत में डेटा केंद्र रखवाने की नीति, इसके घोषित उद्देश्यों में नहीं थे (1, 2)। अतः केवल 3।