"ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. यह एक सार्वजनिक बहीखाता है जिसका हर कोई निरीक्षण कर सकता है, किंतु जिस पर किसी एक उपयोगकर्ता का नियंत्रण नहीं होता।
- 2. ब्लॉकचेन की संरचना और अभिकल्पना ऐसी है कि इसका सारा डेटा केवल क्रिप्टोकरेंसी के बारे में होता है।
- 3. ब्लॉकचेन की मूल विशेषताओं पर निर्भर अनुप्रयोग किसी की अनुमति के बिना विकसित किए जा सकते हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 1 और 2
- Cकेवल 2
- Dकेवल 1 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) केवल 1 और 3
व्याख्या
सार्वजनिक ब्लॉकचेन एक साझा बहीखाता है जिसे कोई भी पढ़ सकता है और जिस पर किसी एक उपयोगकर्ता का नियंत्रण नहीं होता (1)। यह कोई भी डेटा दर्ज कर सकता है: भूमि अभिलेख, आपूर्ति शृंखलाएँ, प्रमाणपत्र, केवल क्रिप्टोकरेंसी नहीं (2 गलत)। सार्वजनिक ब्लॉकचेन खुली होती हैं, इसलिए कोई भी उन पर बिना अनुमति अनुप्रयोग बना सकता है (3)। अतः केवल 1 और 3।