अर्थव्यवस्था PYQ 472 / 646 · बैंकिंग और वित्तीय समावेशन

भारत में विभिन्न समितियों के संदर्भ में, निम्नलिखित विवरणों पर विचार कीजिए:

समितिउद्देश्यसंगठन जिसके अंतर्गत गठित हुई
1. आर. एन. मल्होत्रा समितिभारत में बीमा क्षेत्रक के व्यापक सुधारभारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
2. एल. सी. गुप्ता समितिभारत में व्युत्पन्न व्यापार आरंभ करने का रोडमैप तैयार करनाभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
3. उर्जित आर. पटेल समितिआवास क्षेत्रक को बैंक उधार में सुधार का रोडमैप तैयार करनाभारतीय रिज़र्व बैंक
4. वाई. एच. मालेगाम समितिभारत में सूक्ष्म वित्त क्षेत्रक में सुधारों का रोडमैप तैयार करनाभारतीय रिज़र्व बैंक

उपर्युक्त में से किन पंक्तियों में सभी विवरण सही सुमेलित हैं?

  1. Aकेवल 2
  2. B2 और 3
  3. C1, 3 और 4
  4. D2 और 4

UPSC (Pre) 2026

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) 2 और 4

व्याख्या

आर. एन. मल्होत्रा समिति (1993) सरकार ने गठित की थी; IRDAI बाद में उसकी रिपोर्ट से बना (1 गलत)। SEBI की एल. सी. गुप्ता समिति (1996) ने व्युत्पन्न व्यापार का मार्ग तैयार किया (2)। RBI की उर्जित पटेल समिति (2013) ने मौद्रिक नीति ढाँचे की समीक्षा की, आवास ऋणों की नहीं (3 गलत)। RBI की वाई. एच. मालेगाम समिति (2010) ने सूक्ष्म वित्त क्षेत्रक का अध्ययन किया (4)। अतः 2 और 4।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ