अर्थव्यवस्था PYQ 69 / 646 · नियोजन और नीति आयोग

भारत की पंचवर्षीय योजनाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • 1. दूसरी पंचवर्षीय योजना से मूल और पूँजीगत वस्तु उद्योगों के प्रतिस्थापन की ओर दृढ़ ज़ोर दिया गया।
  • 2. चौथी पंचवर्षीय योजना ने संपत्ति और आर्थिक शक्ति के बढ़ते संकेंद्रण की पहले की प्रवृत्ति को सुधारने का उद्देश्य अपनाया।
  • 3. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना में पहली बार वित्तीय क्षेत्रक को योजना के अभिन्न भाग के रूप में शामिल किया गया।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 2
  3. Cकेवल 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2019

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2

व्याख्या

दूसरी योजना (1956–61, महालनोबिस मॉडल) से भारत ने आयात के स्थान पर अपनी मूल और पूँजीगत वस्तुएँ बनाने पर ज़ोर दिया (1)। चौथी योजना का लक्ष्य संपत्ति और आर्थिक शक्ति के बढ़ते संकेंद्रण को सुधारना था (2)। वित्तीय क्षेत्रक को पहली बार पाँचवीं योजना में योजना का भाग नहीं बनाया गया (3 गलत)। अतः केवल 1 और 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ