अर्थव्यवस्था PYQ 463 / 646 · बैंकिंग और वित्तीय समावेशन

'वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. यह नीति आयोग का एक अंग है।
  • 2. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करते हैं।
  • 3. यह अर्थव्यवस्था के समष्टि-विवेकपूर्ण पर्यवेक्षण की निगरानी करती है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 3
  3. Cकेवल 2 और 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) केवल 2 और 3

व्याख्या

वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (2010) सरकार का निकाय है, नीति आयोग का नहीं (1 गलत)। इसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री करते हैं और इसमें वित्तीय विनियामकों के प्रमुख शामिल हैं (2)। यह समष्टि-विवेकपूर्ण पर्यवेक्षण और पूरी वित्तीय प्रणाली के जोखिमों पर नज़र रखती है (3)। अतः केवल 2 और 3।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ