भारत में पहले से पैक की गई वस्तुओं के संदर्भ में, खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग और लेबलिंग) विनियम, 2011 के अनुसार निर्माता के लिए मुख्य लेबल पर निम्नलिखित में से कौन-सी जानकारी देना अनिवार्य है?
- 1. योज्यों सहित अवयवों की सूची
- 2. पोषण संबंधी जानकारी
- 3. किसी एलर्जिक प्रतिक्रिया की संभावना के बारे में चिकित्सा पेशे द्वारा की गई सिफ़ारिशें, यदि कोई हों
- 4. शाकाहारी/मांसाहारी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- A1, 2 और 3
- B2, 3 और 4
- C1, 2 और 4
- Dकेवल 1 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1, 2 और 4
व्याख्या
2011 के लेबलिंग नियम पैक किए गए भोजन पर योज्यों सहित अवयवों (1), पोषण संबंधी जानकारी (2) और शाकाहारी या मांसाहारी चिह्न (4) को अनिवार्य करते हैं। एलर्जिक प्रतिक्रियाओं के बारे में चिकित्सा सलाह आवश्यक मद नहीं है (3 गलत)। अतः 1, 2 और 4।