'बेनामी संपत्ति लेन-देन निषेध अधिनियम, 1988 (PBPT अधिनियम)' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. यदि संपत्ति का स्वामी लेन-देन से अवगत नहीं है, तो संपत्ति लेन-देन को बेनामी लेन-देन नहीं माना जाता।
- 2. बेनामी धारित संपत्तियाँ सरकार द्वारा ज़ब्त किए जाने योग्य हैं।
- 3. अधिनियम जाँच के लिए तीन प्राधिकारियों का प्रावधान करता है, किंतु किसी अपीलीय तंत्र का प्रावधान नहीं करता।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- Cकेवल 1 और 3
- Dकेवल 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या
2016 में संशोधित बेनामी अधिनियम के अंतर्गत किसी अन्य के नाम पर रखा गया सौदा बेनामी हो सकता है, भले ही वह स्वामी उससे अनजान रहा हो (1 गलत)। बेनामी संपत्ति सरकार द्वारा ज़ब्त की जा सकती है (2)। अधिनियम एक अपीलीय अधिकरण भी स्थापित करता है, इसलिए अपील का प्रावधान है (3 गलत)। अतः केवल 2।