भारत की खाद्य और पोषण सुरक्षा के संदर्भ में, विभिन्न फ़सलों की 'बीज प्रतिस्थापन दरें' बढ़ाना भविष्य के खाद्य उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक है। किंतु इसके व्यापक/अधिक कार्यान्वयन में कौन-सी बाधा/बाधाएँ है/हैं?
- 1. कोई राष्ट्रीय बीज नीति लागू नहीं है।
- 2. सब्ज़ियों के गुणवत्तापूर्ण बीजों और बाग़वानी फ़सलों की रोपण सामग्री की पूर्ति में निजी क्षेत्रक की बीज कंपनियों की कोई भागीदारी नहीं है।
- 3. कम मूल्य और अधिक मात्रा वाली फ़सलों के मामले में गुणवत्तापूर्ण बीजों के संबंध में माँग-पूर्ति का अंतर है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2
- Bकेवल 3
- C2 और 3
- Dकोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 3
व्याख्या
बीज प्रतिस्थापन दर खेत में बचाए गए बीज के स्थान पर प्रमाणित बीज से बोए गए क्षेत्र का हिस्सा है। भारत में राष्ट्रीय बीज नीति (2002) है (1 गलत), और निजी फ़र्में सब्ज़ी और बाग़वानी बीज में सक्रिय हैं (2 गलत)। वास्तविक अंतर अनाज जैसी कम मूल्य, अधिक मात्रा वाली फ़सलों के गुणवत्तापूर्ण बीज में है (3)। अतः केवल 3।