भारतीय कृषि की परिस्थितियों के संदर्भ में 'संरक्षण कृषि' की अवधारणा महत्त्वपूर्ण हो जाती है। निम्नलिखित में से कौन-से संरक्षण कृषि के अंतर्गत आते हैं?
- 1. एकल-कृषि प्रथाओं से बचना
- 2. न्यूनतम जुताई अपनाना
- 3. बागान फ़सलों की खेती से बचना
- 4. मिट्टी की सतह ढकने के लिए फ़सल अवशेषों का प्रयोग
- 5. स्थानिक और कालिक फ़सल अनुक्रमण/फ़सल चक्र अपनाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- A1, 3 और 4
- B2, 3, 4 और 5
- C2, 4 और 5
- D1, 2, 3 और 5
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 2, 4 और 5
व्याख्या
संरक्षण कृषि तीन पद्धतियों पर आधारित है: न्यूनतम जुताई (2), फ़सल अवशेषों से मिट्टी को ढके रखना (4) और फ़सल चक्र तथा विविधता (5)। बागान फ़सलों से बचना इसका भाग नहीं है (3 गलत), और 'एकल-कृषि से बचना' इसके घोषित सिद्धांतों में नहीं है (1)। अतः 2, 4 और 5।