राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम, 2005 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत प्रत्येक उस परिवार को, जिसके वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए स्वेच्छा से आगे आएँ, वर्ष में 100 दिन का रोज़गार मौलिक अधिकार बन गया है।
- 2. अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत स्त्रियों को इस सीमा तक प्राथमिकता मिलनी है कि रोज़गार पाने वाले व्यक्तियों में से आधे वे स्त्रियाँ हों जिन्होंने काम माँगा है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
व्याख्या
NREGA ने वर्ष में 100 दिन के काम को प्रत्येक ग्रामीण परिवार का क़ानूनी अधिकार बनाया, जो एक क़ानून से मिला है, संविधान का मौलिक अधिकार नहीं (1 गलत)। यह अपेक्षा करता है कि कम-से-कम एक-तिहाई श्रमिक स्त्रियाँ हों, आधे नहीं (2 गलत)। अतः कोई भी नहीं।