सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत निर्धनतम परिवारों को खाद्यान्न गेहूँ के लिए ₹2 प्रति किग्रा और चावल के लिए ₹3 प्रति किग्रा पर उपलब्ध है।
- 2. राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्ध और निराश्रित लोगों को अधिकांश राज्य सरकारों द्वारा दी गई राशि के अतिरिक्त केंद्रीय पेंशन के रूप में ₹75 प्रति माह दिया जाता है।
- 3. भारत सरकार ने ग़रीबी रेखा से नीचे के प्रति परिवार प्रति माह आर्थिक लागत के आधे से कम पर 25 किग्रा खाद्यान्न आवंटित किया है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं?
- A1 और 2
- B1 और 3
- C2 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3
व्याख्या
अंत्योदय अन्न योजना (2000) के अंतर्गत निर्धनतम परिवारों को गेहूँ ₹2 और चावल ₹3 प्रति किग्रा पर मिलता था (1)। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना तब केंद्र से ₹75 प्रति माह देती थी, और अधिकांश राज्य अपनी राशि जोड़ते थे (2)। BPL परिवारों को आर्थिक लागत के आधे से कम पर प्रति माह 25 किग्रा अनाज आवंटित था (3)। अतः तीनों।