अर्थव्यवस्था PYQ 153 / 646 · गरीबी, बेरोज़गारी और मानव विकास

भारत में लाखों दिव्यांग व्यक्ति रहते हैं। क़ानून के अंतर्गत उन्हें कौन-से लाभ उपलब्ध हैं?

  • 1. सरकारी विद्यालयों में 18 वर्ष की आयु तक निःशुल्क शिक्षा
  • 2. व्यवसाय स्थापित करने के लिए भूमि का अधिमान्य आवंटन
  • 3. सार्वजनिक भवनों में रैंप

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 1 और 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3

व्याख्या

निःशक्त व्यक्ति अधिनियम, 1995 (अब दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016) ने 18 वर्ष की आयु तक निःशुल्क शिक्षा (1), व्यवसाय के लिए रियायती दरों पर भूमि का अधिमान्य आवंटन (2) और सार्वजनिक भवनों में रैंप जैसी बाधा-मुक्त पहुँच (3) का प्रावधान किया। अतः तीनों।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ