अर्थव्यवस्था PYQ 142 / 646 · गरीबी, बेरोज़गारी और मानव विकास

'विद्यांजलि योजना' का उद्देश्य क्या है?

  • 1. प्रसिद्ध विदेशी शैक्षिक संस्थानों को भारत में अपने परिसर खोलने में सक्षम बनाना।
  • 2. निजी क्षेत्रक और समुदाय की सहायता लेकर सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना।
  • 3. प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की अवसंरचना सुविधाएँ सुधारने के लिए निजी व्यक्तियों और संगठनों से स्वैच्छिक मौद्रिक योगदान को प्रोत्साहित करना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 2
  2. Bकेवल 3
  3. Cकेवल 1 और 2
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2017

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 2

व्याख्या

विद्यांजलि (2016) स्वयंसेवकों, पेशेवरों और समुदाय को पढ़ाकर या अपना कौशल और समय देकर सरकारी विद्यालयों की सहायता करने के लिए आमंत्रित करती है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता सुधरे (2)। इसका विदेशी विश्वविद्यालयों से कोई संबंध नहीं है (1 गलत), और यह नकद दान नहीं, वस्तु और सेवा के रूप में सहायता चाहती है (3 गलत)। अतः केवल 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ