अर्थव्यवस्था PYQ 101 / 646 · गरीबी, बेरोज़गारी और मानव विकास

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. जनगणना 1951 और जनगणना 2001 के बीच भारत की जनसंख्या का घनत्व तीन गुने से अधिक बढ़ा है।
  • 2. जनगणना 1951 और जनगणना 2001 के बीच भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर (घातांकी) दोगुनी हुई है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPSC (Pre) 2009

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2

व्याख्या

1951 और 2001 के बीच घनत्व 117 से बढ़कर लगभग 325 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी हुआ, तीन गुने से कम (1 गलत)। वार्षिक वृद्धि दर 1951–61 में लगभग 1.96% और 1991–2001 में लगभग 1.93% थी; बीच में यह बढ़ी और फिर घटी, पर दोगुनी नहीं हुई (2 गलत)। अतः कोई भी नहीं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ