अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक और वित्तीय समिति (IMFC) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. IMFC वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले चिंता के विषयों पर चर्चा करती है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को उसके कार्य की दिशा पर सलाह देती है।
- 2. विश्व बैंक IMFC की बैठकों में पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
व्याख्या
वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों से बनी IMFC विश्व अर्थव्यवस्था पर चर्चा करती है और IMF को उसके कार्य की दिशा पर सलाह देती है (1)। विश्व बैंक WTO जैसे अन्य निकायों के साथ इसकी बैठकों में पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेता है (2)। अतः दोनों।