अर्थव्यवस्था PYQ 63 / 646 · नियोजन और नीति आयोग

भारत में औद्योगिक क्षेत्रक में नियोजन प्रक्रिया ने पहले की अवधि की तुलना में नब्बे के दशक में अपेक्षाकृत कम महत्त्वपूर्ण स्थान ले लिया है। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

  1. Aउदारीकरण के आगमन के साथ औद्योगिक निवेश/विकास को मुख्यतः निजी और बहुराष्ट्रीय क्षेत्रकों के दायरे में रख दिया गया है
  2. Bबाज़ारों के केंद्रीय स्थान लेने से अनेक क्षेत्रकों में केंद्रीय नियोजन की भूमिका अनावश्यक हो गई है
  3. Cनियोजन का केंद्र मानव संसाधन विकास, अवसंरचना, जनसंख्या नियंत्रण और कल्याण जैसे क्षेत्रकों की ओर स्थानांतरित हो गया है
  4. Dराष्ट्र की प्राथमिकताएँ औद्योगिक विकास से हटकर ग्रामीण विकास की ओर चली गई हैं

UPSC (Pre) 1999

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) बाज़ारों के केंद्रीय स्थान लेने से अनेक क्षेत्रकों में केंद्रीय नियोजन की भूमिका अनावश्यक हो गई है

व्याख्या

1991 के बाद अधिकांश निवेश और उत्पादन बाज़ार तय करने लगा। तब उद्योग के विस्तृत केंद्रीय नियोजन की भूमिका बहुत घट गई; योजनाएँ अधिक सांकेतिक हो गईं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ