निम्नलिखित परिसंपत्तियों में निवेशों पर विचार कीजिए:
- 1. ब्रांड पहचान
- 2. माल-सूची (इन्वेंटरी)
- 3. बौद्धिक संपदा
- 4. ग्राहकों की डाक सूची
उपर्युक्त में से कितने को अमूर्त निवेश माना जाता है?
- Aकेवल एक
- Bकेवल दो
- Cकेवल तीन
- Dसभी चार
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल तीन
व्याख्या
अमूर्त परिसंपत्तियों का मूल्य होता है पर भौतिक रूप नहीं: ब्रांड, बौद्धिक संपदा और ग्राहक सूची इसके उदाहरण हैं। माल-सूची, अर्थात् भंडार में रखी वस्तुएँ और सामग्री, एक मूर्त परिसंपत्ति है। अतः तीन।