निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन-I: भारत में राज्य सरकारों के पास गौण खनिजों के निष्कर्षण के लिए रियायतें देने के नियम बनाने की कोई शक्ति नहीं है, यद्यपि ऐसे खनिज उनके क्षेत्र में स्थित होते हैं।
- कथन-II: भारत में केंद्र सरकार को संबंधित क़ानून के अंतर्गत गौण खनिजों को अधिसूचित करने की शक्ति है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
- Aकथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, और कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- Bकथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता
- Cकथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- Dकथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
व्याख्या
खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 15 के अंतर्गत राज्य गौण खनिजों के पट्टों और परमिटों के नियम बनाते हैं (कथन-I सही नहीं)। धारा 3(e) के अंतर्गत केंद्र सरकार अधिसूचना द्वारा तय करती है कि कौन-से खनिज गौण खनिज हैं (कथन-II सही)।