अर्थव्यवस्था PYQ 584 / 646 · बाह्य क्षेत्र और WTO

भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का बड़ा भाग ब्रिटेन और फ़्रांस जैसी अनेक बड़ी और परिपक्व अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में मॉरीशस से आता है। क्यों?

  1. AFDI प्राप्त करने के संबंध में भारत की कुछ देशों के प्रति वरीयता है।
  2. Bभारत का मॉरीशस के साथ दोहरा कराधान परिहार समझौता है।
  3. Cमॉरीशस के अधिकांश नागरिकों की भारत के साथ जातीय पहचान है और इसलिए वे भारत में निवेश करने में सुरक्षित अनुभव करते हैं।
  4. Dवैश्विक जलवायु परिवर्तन के आसन्न ख़तरे मॉरीशस को भारत में भारी निवेश के लिए प्रेरित करते हैं।

UPSC (Pre) 2010

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) भारत का मॉरीशस के साथ दोहरा कराधान परिहार समझौता है।

व्याख्या

भारत–मॉरीशस दोहरा कराधान परिहार समझौते के अंतर्गत मॉरीशस की कंपनी द्वारा धारित भारतीय शेयरों पर पूँजीगत लाभ पर कर केवल मॉरीशस में लगता था, जो उन पर लगभग कोई कर नहीं लगाता था। इसलिए बहुत-सा निवेश मॉरीशस के रास्ते आया। संधि 2016 में बदली गई: अप्रैल 2017 से ख़रीदे गए शेयरों पर भारत में कर लगता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ