खनिज और जिले के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित है?
- Aचूना पत्थर–कैमूर
- Bअभ्रक–भागलपुर
- Cक्वार्टजाइट–मधुबनी
- Dसीसा-जस्ता–गया
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) चूना पत्थर–कैमूर
व्याख्या
भारतीय खनिज वर्षपुस्तिका, 2024 के अनुसार चूना पत्थर कैमूर (भभुआ), मुंगेर और रोहतास जिलों में; अभ्रक नवादा जिले में; क्वार्टजाइट लखीसराय, मुंगेर और नालंदा जिलों में; और सीसा-जस्ता बांका और रोहतास जिलों में पाया जाता है।