अर्थव्यवस्था PYQ 436 / 646 · बैंकिंग और वित्तीय समावेशन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • कथन-I: किसी कंपनी में निवेश से प्रतिफल के संबंध में सामान्यतः बॉन्डधारकों को शेयरधारकों की तुलना में अपेक्षाकृत कम जोखिम में माना जाता है।
  • कथन-II: बॉन्डधारक कंपनी के ऋणदाता होते हैं, जबकि शेयरधारक उसके स्वामी होते हैं।
  • कथन-III: पुनर्भुगतान के लिए कंपनी बॉन्डधारकों को शेयरधारकों पर प्राथमिकता देती है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

  1. Aकथन-II और कथन-III दोनों सही हैं और दोनों कथन-I की व्याख्या करते हैं
  2. Bकथन-II और कथन-III दोनों सही हैं, किंतु केवल एक ही कथन-I की व्याख्या करता है
  3. Cकथन II और III में से केवल एक सही है और वह कथन-I की व्याख्या करता है
  4. Dन तो कथन-II, न ही कथन-III सही है

UPSC (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) कथन-II और कथन-III दोनों सही हैं और दोनों कथन-I की व्याख्या करते हैं

व्याख्या

बॉन्डधारकों ने कंपनी को धन उधार दिया है; शेयरधारक उसके एक भाग के स्वामी हैं (II)। बॉन्डधारकों को निश्चित ब्याज मिलता है और कंपनी के समापन पर उन्हें शेयरधारकों से पहले भुगतान होता है (III)। दोनों तथ्य बताते हैं कि बॉन्ड कम जोखिम वाला निवेश क्यों हैं (I)।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ