एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना किसने की?
- Aसर विलियम बेंटिक
- Bसर जेम्स टॉड
- Cसर विलियम जोन्स
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) सर विलियम जोन्स
व्याख्या
एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना 1784 ई. में सर विलियम जोन्स की पहल पर हुई। समय के साथ सोसाइटी का नाम कई बार बदला, जैसे द एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल (1832-1935), द रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल (1936-1951), और जुलाई, 1951 से इसे एशियाटिक सोसाइटी के नाम से जाना जाता है। 1984 से भारतीय संसद के एक अधिनियम के तहत एशियाटिक सोसाइटी को राष्ट्रीय महत्व की संस्था का दर्जा प्राप्त है।