सूक्ष्म वित्त निम्न-आय वर्ग के लोगों को वित्तीय सेवाओं का प्रावधान है। इसमें उपभोक्ता और स्वरोज़गार वाले दोनों शामिल हैं। सूक्ष्म वित्त के अंतर्गत दी जाने वाली सेवा/सेवाएँ है/हैं
- 1. ऋण सुविधाएँ
- 2. बचत सुविधाएँ
- 3. बीमा सुविधाएँ
- 4. धन अंतरण सुविधाएँ
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 1 और 4
- Cकेवल 2 और 3
- D1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1, 2, 3 और 4
व्याख्या
सूक्ष्म वित्त ग़रीब परिवारों के लिए मूल वित्तीय सेवाओं की पूरी शृंखला को शामिल करता है: छोटे ऋण (1), बचत (2), सूक्ष्म-बीमा (3) और धन अंतरण तथा प्रेषण (4)। अतः सभी चार।