अर्थव्यवस्था PYQ 402 / 646 · बैंकिंग और वित्तीय समावेशन

हाल में समाचारों में दिखे पद 'दबावग्रस्त परिसंपत्तियों की संधारणीय संरचना योजना (S4A)' का सबसे अच्छा वर्णन निम्नलिखित में से कौन-सा कथन करता है?

  1. Aयह सरकार द्वारा बनाई गई विकास योजनाओं की पारिस्थितिक लागतों पर विचार करने की एक प्रक्रिया है।
  2. Bयह वास्तविक कठिनाइयों का सामना कर रही बड़ी कॉर्पोरेट इकाइयों की वित्तीय संरचना को पुनः तैयार करने की RBI की एक योजना है।
  3. Cयह केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्रक उपक्रमों के संबंध में सरकार की एक विनिवेश योजना है।
  4. Dयह सरकार द्वारा हाल में लागू 'दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता' का एक महत्त्वपूर्ण प्रावधान है।

UPSC (Pre) 2017

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) यह वास्तविक कठिनाइयों का सामना कर रही बड़ी कॉर्पोरेट इकाइयों की वित्तीय संरचना को पुनः तैयार करने की RBI की एक योजना है।

व्याख्या

S4A (2016) बड़े दबावग्रस्त कंपनी ऋणों के लिए RBI की एक योजना थी। बैंक ऋण को दो भागों में बाँटते थे: एक भाग जिसे कंपनी चुका सके, और एक भाग जिसे इक्विटी या ऐसे ही साधनों में बदला जाता, बिना स्वामी बदले या दिवाला प्रक्रिया में गए।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ