अर्थव्यवस्था PYQ 399 / 646 · बैंकिंग और वित्तीय समावेशन

भारत में सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकिंग के शासन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. पिछले दशक में भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रक के बैंकों में पूँजी निवेश निरंतर बढ़ा है।
  • 2. सार्वजनिक क्षेत्रक के बैंकों को व्यवस्थित करने के लिए सहयोगी बैंकों का मूल भारतीय स्टेट बैंक में विलय किया गया है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPSC (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 2

व्याख्या

सार्वजनिक क्षेत्रक के बैंकों में सरकार का पूँजी निवेश बैंकों की आवश्यकताओं के अनुसार वर्ष-दर-वर्ष घटता-बढ़ता रहा; यह निरंतर नहीं बढ़ा (1 गलत)। सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का 1 अप्रैल 2017 को भारतीय स्टेट बैंक में विलय किया गया (2)। अतः केवल 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ