हाल में भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा हस्ताक्षरित अंतर-ऋणदाता समझौते का उद्देश्य क्या था?
- Aभारत सरकार के राजकोषीय घाटे और चालू खाता घाटे के चिरस्थायी बोझ को कम करना
- Bकेंद्र और राज्य सरकारों की अवसंरचना परियोजनाओं को सहायता देना
- C₹50 करोड़ या उससे अधिक के ऋण आवेदनों के मामले में स्वतंत्र विनियामक के रूप में कार्य करना
- Dसंघीय (कंसोर्टियम) उधार के अंतर्गत ₹50 करोड़ या उससे अधिक की दबावग्रस्त परिसंपत्तियों का शीघ्र समाधान करना
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) संघीय (कंसोर्टियम) उधार के अंतर्गत ₹50 करोड़ या उससे अधिक की दबावग्रस्त परिसंपत्तियों का शीघ्र समाधान करना
व्याख्या
अंतर-ऋणदाता समझौते (2018) ने किसी कंसोर्टियम के ऋणदाताओं को ₹50 करोड़ या उससे अधिक के दबावग्रस्त ऋणों के लिए उनमें से अधिकांश द्वारा अनुमोदित समाधान योजना को निर्धारित समय में स्वीकार करने के लिए बाध्य किया। इसका उद्देश्य शीघ्र समाधान था, ताकि एक ऋणदाता बाक़ी को न रोक सके।