बिहार विशेष PYQ 355 / 603 · कृषि एवं सिंचाई

बिहार में सिंचाई के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. Aबिहार के कुल बोए गए क्षेत्र का लगभग 30 प्रतिशत सिंचित है
  2. Bबिहार के कुल सिंचित क्षेत्र का लगभग 30 प्रतिशत नहरों द्वारा और 39 प्रतिशत नलकूपों द्वारा सिंचित है
  3. Cनहरों द्वारा सबसे अधिक सिंचित क्षेत्र भोजपुर, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, रोहतास और मुंगेर जिलों में है
  4. Dनलकूपों द्वारा सबसे अधिक सिंचित क्षेत्र समस्तीपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और खगड़िया जिलों में है

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) बिहार के कुल सिंचित क्षेत्र का लगभग 30 प्रतिशत नहरों द्वारा और 39 प्रतिशत नलकूपों द्वारा सिंचित है

व्याख्या

प्रश्न के समय विकल्प (b) सही उत्तर था। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2024–25 के अनुसार वर्ष 2022–23 में बिहार के सकल फसल क्षेत्र का 78.39 प्रतिशत सिंचित था। बिहार के कुल सिंचित क्षेत्र (5,697.9 हजार हेक्टेयर) में से 30.28 प्रतिशत क्षेत्र नहरों द्वारा और 63.41 प्रतिशत क्षेत्र नलकूपों द्वारा सिंचित था। नहरों द्वारा सबसे अधिक सकल सिंचित क्षेत्र वाले जिले क्रमशः रोहतास, पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, औरंगाबाद और कैमूर हैं। जबकि नलकूपों द्वारा सबसे अधिक सकल सिंचित क्षेत्र वाले जिले क्रमशः समस्तीपुर, सीतामढ़ी, नालंदा, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ