निम्नलिखित में से कौन-से उपाय अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि लाएँगे?
- 1. केंद्रीय बैंक द्वारा जनता से सरकारी प्रतिभूतियों की ख़रीद
- 2. जनता द्वारा वाणिज्यिक बैंकों में मुद्रा जमा करना
- 3. सरकार द्वारा केंद्रीय बैंक से उधार लेना
- 4. केंद्रीय बैंक द्वारा जनता को सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2 और 4
- C1 और 3
- D2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1 और 3
व्याख्या
जब केंद्रीय बैंक जनता से प्रतिभूतियाँ ख़रीदता है, तो वह नई मुद्रा से भुगतान करता है (1)। जब सरकार केंद्रीय बैंक से उधार लेती है, तो नई मुद्रा बनती है (3)। बैंकों में नकद जमा करने से केवल उसका रूप बदलता है (2 गलत), और प्रतिभूतियाँ बेचना मुद्रा को परिचलन से बाहर निकालता है (4 गलत)। अतः 1 और 3।