भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कारक मुद्रा संकट का जोखिम घटाने में योगदानकर्ता है/हैं?
- 1. भारत के IT क्षेत्रक की विदेशी मुद्रा आय
- 2. सरकारी व्यय बढ़ाना
- 3. विदेश में रह रहे भारतीयों से प्रेषण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 1 और 3
- Cकेवल 2
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 1 और 3
व्याख्या
मुद्रा संकट तब आता है जब विदेशी मुद्रा कम पड़ जाए और मुद्रा पर भरोसा टूट जाए। विदेशी मुद्रा का स्थिर अंतर्वाह इससे बचाता है: IT क्षेत्रक की निर्यात आय (1) और विदेश में रह रहे भारतीयों के प्रेषण, जो विश्व में सबसे अधिक हैं (3)। अधिक सरकारी व्यय घाटा बढ़ा सकता है और सहायक नहीं है (2 गलत)। अतः केवल 1 और 3।