निम्नलिखित अनाजों में से किसकी प्रति हेक्टेयर उपज बिहार में सबसे अधिक है?
- Aचावल
- Bगेहूं
- Cमक्का
- Dजौ
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) मक्का
व्याख्या
वर्ष 2018-19 के आंकड़ों के अनुसार बिहार में फसलों की उत्पादकता (किग्रा./हेक्टेयर) थी: चावल – 1948, गेहूं – 2998, मक्का – 4771 और जौ – 1990। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2020-21 के अनुसार वर्ष 2019-20 में उत्पादकता थी: चावल – 2245 किग्रा./हेक्टेयर, गेहूं – 2595 किग्रा./हेक्टेयर, मक्का – 5193 किग्रा./हेक्टेयर और जौ – 1369 किग्रा./हेक्टेयर। इस प्रकार दोनों वर्षों में मक्का की उत्पादकता सबसे अधिक रही। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार वर्ष 2023-24 में उत्पादकता थी: चावल – 3062 किग्रा./हेक्टेयर, गेहूं – 3211 किग्रा./हेक्टेयर, मक्का – 6138 किग्रा./हेक्टेयर और जौ – 1641 किग्रा./हेक्टेयर।