अनिवासी संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली ऑनलाइन विज्ञापन सेवाओं पर 6% का समकारी कर लगाने के भारत के निर्णय के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. इसे आयकर अधिनियम के भाग के रूप में आरंभ किया गया है।
- 2. भारत में विज्ञापन सेवाएँ देने वाली अनिवासी संस्थाएँ "दोहरे कराधान परिहार समझौतों" के अंतर्गत अपने गृह देश में कर क्रेडिट का दावा कर सकती हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
व्याख्या
6% का समकारी कर वित्त अधिनियम, 2016 के एक अलग अध्याय से आया, आयकर अधिनियम से नहीं (1 गलत)। चूँकि यह आयकर अधिनियम से बाहर है, दोहरे कराधान परिहार समझौते इस पर लागू नहीं होते, और विदेशी कंपनियाँ अपने देश में इसका क्रेडिट नहीं ले सकतीं (2 गलत)। अतः कोई भी नहीं। यह कर 1 अप्रैल 2025 से समाप्त कर दिया गया।