निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन-I: भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गीपालन और ऊन उत्पादन जैसी संबद्ध कृषि गतिविधियों से आय किसी भी कर से मुक्त है।
- कथन-II: भारत में आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अंतर्गत ग्रामीण कृषि भूमि को पूँजीगत परिसंपत्ति नहीं माना जाता।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
- Aकथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, और कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- Bकथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता
- Cकथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- Dकथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
व्याख्या
मुर्गीपालन या ऊन उत्पादन से आय आयकर अधिनियम के अंतर्गत कृषि आय नहीं है, इसलिए उस पर कर लगता है (कथन-I सही नहीं)। ग्रामीण कृषि भूमि धारा 2(14) में 'पूँजीगत परिसंपत्ति' के अर्थ से बाहर रखी गई है, इसलिए उसकी बिक्री पर पूँजीगत लाभ कर नहीं लगता (कथन-II सही)।